Explore

Search

April 30, 2026 6:50 pm

राजगढ़ के पास सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर घायल,

बेगूं। पारसोली थाना क्षेत्र के राजगढ़ के समीप नेशनल हाईवे 27 पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक चित्तौड़गढ़ से जोगणिया माता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में उनकी बाइक अंदर तक जा घुसी। इस हादसे में जगदीश पिता रामेश्वर गुर्जर एवं देवीलाल गुर्जर निवासी पिपली गुजरान थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया जी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे 27 पर खड़े वाहनों के लिए पर्याप्त संकेतक व सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिस पर संबंधित विभाग का ध्यान आवश्यक है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर