Explore

Search

September 25, 2026 6:08 pm

दस हजार का ईनामी अपराधी को कनेरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस तस्करी में आठ साल से था फरार

चित्तौड़गढ़। एमपी के नीमच जिले के रतनगढ़ थाने में मादक पदार्थों की तस्करी में आठ साल में फरार दस हजार रू ईनामी अपराधी को जिले की कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कनेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिह उ.नि. के नेतृत्व में थाना कनेरा के एएसआई बालमुकुंद, मय जाप्ता द्वारा थानाधिकारी कनेरा को मिली आसुचना के अनुसार पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच एमपी के एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी 35 वर्षीय मनीष धाकड पुत्र दौलतराम धाकड निवासी श्रीपुरा थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ़ को बस स्टेण्ड कनेरा पर आने की सूचना प्राप्त होने पर डिटेन किया गया। आरोपी मनीष धाकड वर्ष 2018 से फरार होकर पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा दस हजार रूपये का ईनाम जारी कर रखा था।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर