Explore

Search

August 27, 2026 11:51 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

छात्रों की पढ़ाई व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोलाहल नियंत्रण आदेश जारी

चित्तौड़गढ़। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु जारी निर्देशों की अनुपालना तथा जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एवं परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1963 की धारा 5 के अंतर्गत कोलाहल नियंत्रण आदेश जारी किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार सम्पूर्ण चित्तौड़गढ़ जिला क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के ध्वनि प्रसारक, विस्तारक यंत्रों एवं लाउडस्पीकर का उपयोग प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

पूर्व में जारी आदेशों के तहत रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक लाउडस्पीकर एवं ध्वनि प्रसारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध यथावत रहेगा। आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी द्वारा राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1963 की धारा 6 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह आदेश मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में सदा से चली आ रही धार्मिक परंपराओं, जैसे आरती, अजान आदि पर लागू नहीं होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर