Explore

Search

March 25, 2026 10:19 am

शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी,आयोजन समिति गठित

बेगूं। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। गांव गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणवासी उत्साहपूर्वक अपनी सहमति दर्ज करवा रहे हैं। सम्मेलन को लेकर समाज के हर वर्ग में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के तहत नन्दवाई एवं माधोपुर (दो मण्डल) में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। माधोपुर नयागांव खंड में शाम 5:30 बजे तथा दूसरे खंड में शाम 7:30 बजे नन्दवाई बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित बैठकों में सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में आयोजन समिति की घोषणा की गई तथा आगामी बैठक 12 जनवरी को शाम 4 बजे पिपालात माता परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में नन्दवाई, आमल्दा, जालमपुरा, घटाबाव, उमर का खाल, नीलिया का माल, उमर थूणा सहित विभिन्न गांवों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं माधोपुर नयागांव मण्डल के अंतर्गत नरसिंहपुरा, शिवपुरा, घनश्यामपुरा, मुरोली आदि गांवों के कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई।
ग्रामीणों ने आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला कदम बताते हुए सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया है। आयोजन समिति द्वारा लगातार बैठकों और संपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सम्मेलन को व्यापक स्वरूप दिया जा सके। बैठक में सुनील धाकड़, गोपाल धाकड़, अनोपपुर लाभ धाकड़, मांगीलाल धाकड़, छोटू धाकड़, देवी लाल जाट, अशोक शर्मा, रोशन धाकड़, दिनेश धाकड़, धर्मराज तेली, जगन्नाथ धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर