Explore

Search

June 23, 2026 10:13 am

पारसोली में रोड लाइटें दिन में जलने से बिजली की बर्बादी, पंचायत की लापरवाही उजागर



बेगूं। उपखंड क्षेत्र के पारसोली में सार्वजनिक रोड लाइटें बीते कई दिनों दिन में भी लगातार जल रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारसोली में लगभग हर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन समय चालू रहती हैं, जिससे भारी मात्रा में बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सचिव को भी अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पंचायत प्रशासन की इस उदासीनता से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जहां बिजली की पहले से ही कमी बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक धन से संचालित इन लाइटों का दिन में जलना संसाधनों की खुली बर्बादी है। इससे न केवल बिजली विभाग पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, बल्कि सरकार और पंचायत के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र ही रोड लाइटों में ऑटोमैटिक सिस्टम दुरुस्त कर दिन में बंद और रात में चालू की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर