Explore

Search

June 27, 2026 12:09 am

बोदियाना के शहादत के गाने 23 प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज, अब टी-सीरीज से मिला बुलावा!

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की पावन धरा न केवल शूरवीरों के लिए, बल्कि अब कला और संगीत के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बना रही है। जिले के बोदियाना निवासी युवा गायक शहादत खान पठान ने संगीत की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में उनके नए गाने और एल्बम ने डिजिटल वर्ल्ड में धूम मचा दी है। शहादत खान के दो नए गाने तू और मैं और नेनो का तीर हाल ही में सतगुरु प्रोडक्शन एवं मशहूर म्यूजिक कंपनी वीना कैसेट के बैनर तले रिलीज किए गए हैं। युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये गाने अब किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि Spotify, JioSaavn और Gaana समेत कुल 23 डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर दुनिया भर में सुने जा सकते हैं। शहादत खान की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। उन्होंने अपने करियर की नींव स्थानीय मंचों से रखी। संगीत की बारीकियों को समझने के लिए उन्होंने गुरुजी धनसुख  से शास्त्रीय संगीत का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। शहादत की सुरीली आवाज और उनकी मेहनत का परिणाम है कि अब उन्हें भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज से गाना गाने का शानदार ऑफर मिला है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे चित्तौड़गढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर