Explore

Search

May 1, 2026 11:20 am

सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

निंबाहेड़ा। तहसील निंबाहेड़ा के ग्राम पिपलिया गदिया में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निरंतर जारी है। कथा वाचन कथा वाचक साध्वी मंडल प्रदेश अध्यक्ष साध्वी जयमाला दीदी वैष्णव श्री राम मारुति धाम आश्रम, रेवास देवड़ा, नौगांवा, जिला मंदसौर म.प्र. द्वारा किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन साध्वी जयमाला दीदी ने श्रीमद् भागवत के प्रसंगों का संगीतमय व भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्कर्म का महत्व समझाया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें व श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इससे पूर्व 19 जनवरी को कथा के दौरान कृष्ण भगवान का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम, भजन-कीर्तन, झांकियों व जयकारों के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाल गोपाल के जन्म का उत्सव मनाया गया दशरथ डांगी  और अनिल डांगी हेमंत डांगी पिपलिया द्वारा बताया गया कि कथा के शेष दिनों में भी विविध धार्मिक प्रसंगों का सुंदर वर्णन होगा। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं-बहनों से कथा में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर