Explore

Search

May 9, 2026 12:20 am

220 ग्राम अवैध स्मेक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाईक जब्त

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 220 ग्राम अवैध स्मेक जब्त कर प्रतापगढ़ जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा के निर्देश पर शनिवार को सुरेश चंद्र व जाप्ता एएसआई सुन्दरपाल सउनि, हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हैड कांस्टेबल महावीर सिंह, कांस्टेबल जीवन लाल, ओपीला राम, दयाराम व डीएसटी से कांस्टेबल रतन कुमार, अमित, अजय व बलराम द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दोरान नीमच प्रतापगढ की तरफ से आ रही एक मोटर साईकल हीरो स्पेलण्डर पर दो व्यक्ति बैठे हुए को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 220 ग्राम अवैध स्मेक मिली। उक्त अवैध स्मेक व बाईक को जब्त कर आरोपी 22 वर्षीय राहुल पुत्र भेरूलाल मिणा निवासी जिरावता थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़ व 20 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र भीमराज मिणा निवासी भेरूखाखरा थाना कोटडी जिला प्रतापगढ को गिरफतार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर निम्बाहेड़ा थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर