Explore

Search

February 6, 2026 11:09 am

भीलवाड़ा में स्थायी लोक अदालत आम आदमी के लिए हुई आसान, न्याय आपके द्वार अभियान शुरू

◆बिजली-पानी, बैंक-बीमा से लेकर नगर निकाय, स्वास्थ्य तक की समस्याओं का होगा समाधान

भीलवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्थायी लोक अदालत भीलवाडा के न्याय आपके द्वार के 3 माह के विशेष अभियान हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष शहाबुद्वीन जिला विधिक सेवा के सचिव विशाल भार्गव के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत के सदस्य गोवर्धनसिंह कावडिया ने गोल प्याउ, सदर बाजार के व्यापारियों व वरिष्ठ नागरिको को लोक जन उपयोगी समस्याओं के सुलभ एवम् त्वरित समाधान के बारे में स्थायी लोक अदालत की कार्यविधि के बारे मे बताया। स्थायी लोक अदालत के सदस्य गोवर्धनसिंह कावडिया ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में आम आदमी की लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान होता है। तीन माह के अभियान के तहत दिनांक 10 फरवरी 2026 तक सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क है तथा स्थायी लोक अदालत एक न्यायिक संस्था जहां आमजन की लोक उपयोगी सेवाओं जैसे बिजली, पानी, परिवहन, बैकिंग एवं बीमा, नगर निकाय, स्वास्थ्य सेवाएं, शैक्षिक एवं शैक्षणिक सेवाएं आवास एवं भू-संपदा सेवाए, एलपीजी सेवा आदि से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई होती है। कार्यक्रम में राजेश कंकरेचा, अरूण संतोष मुछाल, सत्यनारायण डाणी, विनोद गगरानी, शिव डांगी, शिव अग्रवाल, अरविन्द मुछाल, सुनील चौधरी, सुशील जैन, सुभाष जैन, मनोज तुलसानी व अन्य गणमान्य आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर