चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से एक किलो से अधिक एमडीएम व 100 ग्राम स्मेक जब्त कर एमपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में रविवार को एएसपी चित्तौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा के निर्देश पर सुरेश चन्द व जाप्ता एएसआई सुन्दरपाल, हैड कांस्टेबल इसरार हुसेन, कांस्टेबल जीवन लाल, ओपीला राम, दयाराम, धर्मचन्द, शिव कुमार व गेनाराम द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी के दोरान नीमच प्रतापगढ की तरफ से आ रही एक ब्रेजा कार को रूकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से एक किलो 20 ग्राम अवैध एमडीएम ड्रग्स व 100 ग्राम अवैध स्मैक मिली। उक्त एमडीएम ड्रग्स, अवैध स्मैक व कार को जब्त कर आरोपी 28 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र भेरूलाल पोकरवाल निवासी सरसोद थाना दलोदा जिला मन्दसोर एमपी व 33 वर्षीय गोवर्धन पुत्र रामलाल लोहार निवासी सरसोद थाना दलोदा जिला मन्दसोर एमपी को गिरफतार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़