Explore

Search

February 6, 2026 7:42 am

विकास शुल्क के नाम पर फर्जी वसूली के खिलाफ एनएसयूआई विरोध

चित्तौड़गढ़। विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों के बावजूद एमपीपीजी कॉलेज में विकास शुल्क के नाम पर छात्रों से की जा रही कथित फर्जी वसूली को लेकर गुरूवार 29 जनवरी को एनएसयूआई द्वारा आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की एवं प्राचार्य को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 09 जनवरी 2026 को जारी विश्वविद्यालय आदेश में परीक्षा आवेदन
प्रक्रिया एवं शुल्क को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद छात्रों पर अतिरिक्त राशि जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि यह वसूली विश्वविद्यालय आदेशों की खुली
अवहेलना है, जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय छात्र-छात्राएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने मांग की कि अवैध रूप से वसूली गई राशि तत्काल वापस की जाए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अंकुश आदिवाल ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन ने शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट नहीं की तो संगठन द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर शिकायत, उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन, उग्र छात्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
एनएसयूआई के अध्यक्ष संजय राव ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष में रहकर भी
एनएसयूआई छात्र संगठन प्रशासन पर लगाम लगाना जानता है। छात्र हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई द्वारा पांच घाट लगाकर प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि संगठन हर हाल में छात्रों के अधिकारों की रक्षा करेगा। छात्र हितों की लड़ाई के लिए एनएसयूआई छात्र संगठन हमेशा सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। संजय राव ने कहा कि यदि प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो एनएसयूआई आंदोलन को और तेज करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के दीपक सिंह राठौड़, प्रदेश सह सचिव खुमेंद्र गुर्जर, अविनाश आचार्य, शुभम शर्मा, युवराज सिंह, महेश धनगर, मंथन बुनकर, आशूराज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान कृष्ण जाट, तन्वी, भव्या चुंडावत एवं पूजा राठौर सहित अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर