Explore

Search

February 6, 2026 7:40 am

साबरमती के संत की धुन के साथ राष्ट्रपिता को दी गई श्रद्धांजलि

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल की गांधी वाटिका आज बापू के प्रिय भजनों से गुंजायमान रही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व और विधानसभा प्रभारी संदीप पुरोहित की अध्यक्षता में कई कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत ‘साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भजन गाकर की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा, बापू तेरा नाम रहेगा के नारों के साथ अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि यह धरना केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि मनरेगा मजदूरों की सक्रिय सहभागिता और लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने की एक आवाज भी थी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी उप सभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष रविराज सिंह जाड़ावत, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका एससी विभाग के प्रदेश महासचिव गणेशलाल जाटोलिया, शहर महामंत्री शंभूलाल प्रजापत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरू गिरी गोस्वामी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, पूर्व एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन तंवर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ललिता रैगर जिला सचिव शंकर सेन पिंटू विजयवर्गीय, गजानंद शर्मा, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन वर्मा रामेश्वर माली, पार्षद रामगोपाल लोहार, मनोहर मेनारिया, पार्षद प्रत्याशी संजय रैगर, पूर्व पार्षद रमेश लड्डा, मोंटीवीर चड्ढा, गिरिवर सिंह, शहर सचिव मनीष चांवला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर