Explore

Search

August 26, 2026 5:00 pm

बाल विवाह विरुद्ध बोदीयाना विद्यालय में छात्रों को दिलाई शपथ

चित्तौड़गढ़। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोदीयाना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओ को बाल अधिकारों और बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया तथा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई तथा इसके होने वाले दुषपरिणामो के बारे में बताया गया व बाल विवाह की  शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने के लिए बताया गया तथा उन्हें बताया गया अगर कोई  बाल विवाह की शिकायत दर्ज करवाता है तो उसकी  जानकारी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाती है कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1008,गुड टच बेड टच की जानकारी और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान चाईल्ड हेल्पलाईन के जिला समन्वयक नवीन किशोर काकडदा, करण जीनवल,  कुसुम मेनारिया, प्रधानाध्यापक रेखा शेखावत, अध्यापिका साधना शर्मा, पूजा शर्मा, प्रिया तिवारी, शीला कुमारी,  भावना सिंह, ध्रुव कौशिक आदि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर