Explore

Search

June 25, 2026 8:46 am

फरवरी माह में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में फरवरी माह में  जिले के चार अलग–अलग उपखंडों की ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर समाधान किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक ने बताया कि इस माह जिले में चार अलग -अलग उपखण्ड क्षेत्र रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई आयोजित की जायगी।
उन्होंने ने बताया कि 5 फरवरी गुरुवार को भदेसर उपखंड की ग्राम पंचायत कंथरिया में, 12 फरवरी गुरुवार को राशमी उपखंड की ग्राम पंचायत बावलास में,19 फरवरी गुरुवार को बेगू उपखण्ड की ग्राम पंचायत मोतीपुरा में एवं 26 फ़रवरी गुरुवार को चित्तौडग़ढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत कश्मोर  में आयोजित की जायेगी तथा रात्रि चौपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण  किया जाएगा तथा योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा भी कि जाएगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर