Explore

Search

February 6, 2026 7:41 am

आरसेटी द्वारा होममेड अगरबत्ती बनाना के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन

चित्तौड़गढ़। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा आर सेटी चित्तौड़गढ़ (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा संगेसरा गांव में महिलाओं को निःशुल्क 12 दिवसीय होममेड अगरबत्ती बनाना प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पन्नाधाय चित्तौड़गढ़ से वरिष्ठ प्रबंधक विक्रम सिंह पुरावत थे। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेने लेकर अपने पैरो पर खडे़ होने एवं लक्ष्य प्राप्त करने का सुझाव दिया, साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। जिससे वे अपनी आजीविका का निर्वाह कर सकें। संस्थान के निदेशक अमित चौधरी ने प्रतिभागियों को संस्थान के उद्धेश्यों की जानकारी दी एवं अपना व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए बैंक से लोन दिलाने में सहायता करने का आश्वासन दिया। संस्थान के फैकल्टी द्वारा प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के उद्धेश्य से भी अवगत कराया गया व प्रतिभागियों को अगरबत्ती बनाने व उससे आमदनी करने का सुझाव दिया जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। ट्रेनर कमलेश कुंवर ने प्रतिभागियों को फाइल अगरबत्ती, धुपबत्ती इत्यादि सिखाया गया। एवं सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। डोमेन एसेसर गोपाल लाल भगत एवं ई.डी.पी एसेसर नेहा श्रीमाली द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाणन एवं मुल्यांकन किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर