Explore

Search

May 1, 2026 4:58 am

22 फरवरी को सजेगा सर्वजन श्याम उत्सव का भव्य दरबार, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का होगा अनूठा संगम

चित्तौड़गढ़। शहर के गांधीनगर स्थित राधाकृष्ण पार्क में आगामी 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को श्रीनाथ जनकल्याण संस्था द्वारा भव्य सर्वजन श्याम उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केवल भक्ति का नहीं, बल्कि नारी शक्ति, सेवा और आत्मनिर्भरता का एक अनूठा संगम होगा। कार्यक्रम की भव्यता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए संस्था की सक्रिय महिलाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। संस्था की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा श्याम और श्रीनाथजी की कृपा से यह आयोजन समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास है। उनके नेतृत्व में शुरू हुआ यह सशक्त अभियान बन चुका है, जिसने चित्तौड़गढ़ की अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में नई पहचान दिलाई है। संस्था का उद्देश्य सेवा को साधना और भक्ति को शक्ति मानकर समाज सेवा करना है।
इन्होंने बनाई रूपरेखा
आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित बैठक में अभिलाषा जायसवाल, रीना टेलर, शीलू सेन, संगीता सोनी, रिया मिश्रा, सीमा गंगवाल, मंजू पटवा, जया जिंदल, राजा शर्मा, सुनीता नाहर, उमा जीनगर, उषा शर्मा, रेखा साहू, निशा साहू, शिवानी सोलंकी, मालती राजपूत, अनु रजक, राधा जीनगर, ज्योति छीपा, समता सिगलीकर एवं सुनीता शर्मा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की जिम्मेदारियां बांटकर इसे यादगार बनाने की बात कही।
ये रहेंगे मुख्य आकर्षण
उत्सव में भक्ति रस की धारा बहाने के लिए विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है
  सुप्रसिद्ध गायक कुमार दीप माही जोशी: अपनी सुरमयी वाणी से श्याम दरबार को भक्तिमय करेंगे।
नन्ही श्याम दीवानी ‘कायरा’: मध्यप्रदेश से आ रही 6 वर्षीय बाल गायिका अपनी ओजपूर्ण और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगी।
संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को सपरिवार राधाकृष्ण पार्क पधारें और भक्ति व महिला सशक्तिकरण के इस महाकुंभ के साक्षी बनें।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर