Explore

Search

March 7, 2026 11:20 am

चित्तौड़गढ़ के लाल ने रचा इतिहास: डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने UPSC 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की धरती ने एक बार फिर देश को अपना लोहा मनवाया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इस बार सफलता का परचम लहराया है चित्तौड़गढ़ के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाले डॉ. अनुज ने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो आसमां छूना मुश्किल नहीं। अनुज ने न केवल यूपीएससी टॉप किया है, बल्कि यह उनकी लगातार तीसरी बड़ी सफलता है। अनुज 2023 में ही एसडीएम (दिल्ली/ यूटी कैडर) के पद पर चयनित हो चुके थे, लेकिन उनका लक्ष्य और भी ऊंचा था। जोधपुर एम्स से एमबीबीएस करने वाले अनुज शुरू से ही मेधावी रहे हैं। 12वीं में 94% अंक और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 215वीं रैंक उनके टेलेंट की गवाही देते हैं। सफलता के बाद अनुज ने बेहद सादगी से कहा आज सफल हो गया तो सब आसान लग रहा है, वरना मैं अगले प्रयास की तैयारी कर रहा होता। अनुज के पिता, के.बी. अग्निहोत्री (जो राजस्थान परमाणु बिजलीघर में कार्यरत हैं), भावुक होकर कहते हैं कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। वहीं मां मंजू अग्निहोत्री ने अपनी ममता और त्याग का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बस बेटे के खान-पान और उसकी एकाग्रता का ध्यान रखा, बाकी पूरी मेहनत अनुज की ही थी। अनुज न केवल पढ़ाई में तेज हैं, बल्कि उन्हें टेबल टेनिस का शौक है। इंटरव्यू के लिए उन्होंने मज़ाक में मुझको भी तो लिफ्ट करा दे गाना तक तैयार कर रखा था, जो उनकी जिंदादिली को दर्शाता है। बरहाल अनुज के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर