राशमी। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भालोटा की खेड़ी गांव में गन्ने की फसल के बीच की जा रही अफीम की खेती का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से 5317 अफीम के पौधे और 780 ग्राम अफीम जब्त की है। इस मामले में खेत मालिक शोभालाल पुत्र मांगीलाल जाट, निवासी भालोटा की खेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए अफीम के पौधों का वजन 431 क्विंटल 460 ग्राम था। पुलिस टीम ने खेत में मौजूद अफीम के पौधों की गिनती कर उन्हें जब्त किया। डोडों से निकाली गई अफीम को भी कब्जे में लिया गया। प्रारंभिक जांच में कई अफीम के डोडों पर चिराई के निशान मिले, जिससे अफीम निकालने की पुष्टि हुई। जब्त किए गए अफीम के पौधों और अफीम का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लाखों रुपये आंका जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस अवैध खेती में शामिल था और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है। थानाधिकारी सीआई रतनसिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इसमें एएसआई देवीलाल के साथ कांस्टेबल रमेश विश्नोई, नानूलाल जाट, अर्जुन, परमेश्वर, विनोद और दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रशासन
ग्राम रथ अभियान बना जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम
April 29, 2026
9:27 pm
गाड़ी लौहार में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत व बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित
April 28, 2026
10:14 pm
भालोटा की खेड़ी में अवैध अफीम की खेती पर कार्रवाई, 5317 पौधे और 780 ग्राम अफीम जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, राशमी पुलिस की कार्रवाई