Explore

Search

March 18, 2026 3:39 am

बेगूं : श्री वेणी यश साधना संस्थान में गुरुणी मैय्या का 108वां जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया

बेगूं। बेगूं में श्री वेणी यश साधना संस्थान द्वारा अनंत जीवों के जीवन की अभयदात्री, परम आराध्या गुरुणी मैय्या श्री यशकंवरजी म.सा. का 108वां जन्मोत्सव चैत्र बुदी तेरस (रंग तेरस) के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

परम् आराध्या गुरुणी मैय्या यशकंवरजी म.सा. जिनके नाम-स्मरण मात्र से ही श्रद्धालुओं के रोम-रोम पुलकित हो उठते हैं, हृदय में शांति का संचार होता है तथा जीवन के कार्य सहज रूप से पूर्ण होते हैं,ऐसी महान विभूति के प्रति समाज ने गहरी आस्था व्यक्त की। उनके द्वारा बताए गए धर्म मार्ग एवं दुर्व्यसनों से दूर रहने की प्रेरणा को भी श्रद्धालुओं ने स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नवकार मंत्र जाप से हुई, जिसके पश्चात यश चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर गुरुणी मैय्या का गुणगान किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
समारोह में श्यामलाल कावड़िया, सुशील सुराणा, राजेश बोहरा, अंजना बाई, पुष्पा बाफना, महावीर बोहरा, लादू सिंह आंचलिया एवं मनीष सुराणा ने गुरुणी मैय्या के जीवन एवं उपकारों का स्मरण करते हुए भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
सभा का संचालन गौतम सुराणा ने किया। उन्होंने गुरुणी मैय्या के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन भी करवाया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 111 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से एकासन की तप आराधना की। अंत में नवयुवक मंडल द्वारा 11 लकी ड्रॉ निकाले गए तथा सामूहिक एकासन एवं प्रभावना श्रीसंघ के सहयोग से आयोजित की गई।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील पगारिया, मंत्री सुधीर लोढ़ा, कमलेश बाफना, भगवत सिंह कावड़िया, विनोद पगारिया, जितेंद्र सुराणा, प्रवीण बोहरा, अशोक बोहरा, सुशील बोहरा, बालचंद सुराणा, सागरमल सुराणा, नरेंद्र सुराणा, नरेश सुराणा, रवि रातड़िया, दिनेश पितलिया, पंकज पितलिया, सागरमल नाहर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर