Explore

Search

April 16, 2026 12:24 am

जनगणना 2027 के लिए जिले के फील्ड ट्रेनर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज

चित्तौड़गढ़ जनगणना 2027 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में चित्तौड़गढ़ जिले में जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स की तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का आयोजन प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम की अध्यक्षता में हुआ।

अध्यक्षता करते हुए प्रभा गौतम ने फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का आधार बनते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं समयबद्धता के साथ करने का आह्वान किया, ताकि जिले में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण में दी गई तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर राजकुमार शर्मा एवं सुश्री अपेक्षा जैन द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान मकानों के सूचीकरण, भवनों की गणना, प्रपत्रों को सही एवं त्रुटिरहित तरीके से भरने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म (मोबाइल एप/पोर्टल) के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान पर भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

दो चरणों में आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक तथा द्वितीय चरण 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। दोनों चरणों में जिले के कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जनगणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका कार्यशाला में बताया गया कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे जनगणना कार्य को उच्च गुणवत्ता एवं सटीकता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी शबनम खोरवाल सहित जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर