बेगूं। बेगूं नगर पालिका में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब पालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने कार्यालय में अचानक दबिश दी। प्रशासन द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी के अनुसार एसडीएम अंकित सामरिया ने पालिका पहुंचते ही सबसे पहले अधिशासी अधिकारी सहित तमाम कर्मचारियों को मौके पर तलब किया। इसके तुरंत बाद सख्त कदम उठाते हुए नगर पालिका की सभी महत्वपूर्ण पत्रावलियों और आवश्यक रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से नगर पालिका के रिकॉर्ड और दस्तावेजों में भारी हेरफेर व गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं।
मौके पर कार्रवाई जारी
खबर लिखे जाने तक नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। सीज किए गए दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। इस औचक निरीक्षण से पूरे कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है और कर्मचारियों में डर का माहौल है। अब देखना यह है कि रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे क्या खुलासे होते हैं और किन पर गाज गिरती है।
प्रशासन
बेगूं नगर पालिका में SDM अंकित सामरिया का औचक छापा, रिकॉर्ड और पत्रावलियां की गईं सीज
May 16, 2026
11:38 pm
महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा
May 15, 2026
7:26 am