Explore

Search

May 26, 2026 2:25 am

तेज रफ्तार जेसीबी दीवार में घुसी, चबूतरी पर बैठे लोगों को लिया चपेट में, एक की मौत

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन थाना क्षेत्र के गांव भट्टों का बामणिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 से 4 लोग अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर कपासन पुलिस मौके पर पहुंची। जानकरी के अनुसार भट्टों के बामनिया गांव के पुराने पंचायत भवन के बाहर चबूतरे पर कुछ ग्रामीण बैठे हुए थे,इसी दौरान एक तेज गति से आयी जेसीबी ने वहां बैठे लोगों को चपेट में लेते हुए दीवार में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार गांव के कुछ लोग पुराने पंचायत भवन के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जेसीबी चालक तेज गति से मशीन लेकर आया और लापरवाहीपूर्वक बकेट से चबूतरे पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बामणिया निवासी जुझार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कपासन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला चिकित्सालय लेकर आई। वहीं हादसे की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने दोषी जेसीबी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की। बताया गया कि हादसे के समय 3 से 4 लोग चबूतरे पर बैठे हुए थे। घटना में घायल हुए अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सूचना पर थाना अधिकारी सुनील शर्मा मय जाप्ता अस्पताल पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर