Explore

Search

May 31, 2026 2:08 am

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की शाखा प्रबंधक को 10 हजार की रिश्वत लेते रँगों हाथ एसीबी ने पकड़ा

चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट उदयपुर की टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) चित्तौड़गढ़ की शाखा प्रबंधक श्रीमती संदीपा वोहरा को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपिया पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में 40 हजार रुपये डकार चुकी है। एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि ब्यूरो की उदयपुर स्पेशल यूनिट को एक गोपनीय सूचना मिली थी। इसके मुताबिक, हिंदुस्तान जिंक चंदेरिया में कार्यरत एल एंड टी कंपनी का एक कर्मचारी अगस्त 2025 में ड्यूटी के दौरान अचानक लकवाग्रस्त हो गया था।
उक्त पीड़ित कर्मचारी के मेडिकल बिलों का भुगतान करने और उसकी मेडिकल लीव के पैसे पास करने के एवज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की शाखा प्रबंधक संदीपा वोहरा द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपिया द्वारा परिवादी के रिश्तेदार और एल एंड टी कंपनी के एच.आर. मैनेजर पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपिया संदीपा वोहरा इससे पहले भी कंपनी के एच.आर. मैनेजर, पीड़ित और उनके परिजनों पर दबाव बनाकर अलग-अलग कर्मचारियों के क्लेम पास करने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत वसूल चुकी थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी स्पेशल यूनिट उदयपुर के प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी द्वारा 29 मई को रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन वार्ता के दौरान आरोपिया संदीपा वोहरा ने पीड़ित दिनेश कुमार गाडरी के मेडिकल बिल और छुट्टियों के पैसे पास करने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर शनिवार 30 मई को पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी और उनकी टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपिया ने अपने कार्यालय चैंबर में परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि ग्रहण की, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल मामले में टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर