Explore

Search

June 2, 2026 1:07 am

प्रशासन

कड़े मुकाबले के बाद जौहर स्मृति संस्थान को मिली नई कार्यकारिणी; देर रात घोषित हुए परिणाम

चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके परिणाम देर रात घोषित किए। इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय रहा। जौहर भवन परिसर में चुनाव अधिकारी नरपतसिंह भाटी के निर्देशन में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। संस्थान के कुल 4 हजार 113 मतदाताओं में से एक हजार 661 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उदयपुर संभाग से भी लोग पहुंचे, जिनमें 400 महिला मतदाता शामिल थीं। कड़े मुकाबले के बाद, नारायणसिंह बड़ोली को संस्थान का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, महामंत्री पद पर भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, निर्मला कंवर राठौड़ दूसरी बार महिला उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। अन्य विजयी प्रत्याशियों में भंवरसिंह नेतावल उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष और आदित्यवीरसिंह संयुक्त मंत्री शामिल हैं। सुरक्षा के लिए मतदान केंद्र पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। तीन साल में होने वाले इस चुनाव की नई कार्यकारिणी अब अगले कार्यकाल के लिए संस्थान की जिम्मेदारी संभालेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर