Explore

Search

July 26, 2026 10:53 am

बिजली पोल पर लगी अचानक आग, विद्युत और फाइबर नेट की केबलें जली, बड़ा हादसा टला

चित्तौड़गढ़। शहर के व्यस्त इलाकों में से एक, मीरा मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बिजली के पोल पर अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे पोल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वहां मौजूद विद्युत कनेक्शन की केबलें, इंटरनेट फाइबर केबल जलने लगी और टूटकर नीचे गिर गई। एक के बाद एक सुलगती हुई केबलें नीचे सड़क पर गिरने लगीं। गनीमत रही कि जलते तारों की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। खतरे को भांपते हुए फौरन 11 केवी विद्युत सप्लाई को बंद करवाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिजली के पोल पर केबलों का मकड़जाल फैला हुआ था, जिसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जले हुए तारों को हटाकर इलाके की बिजली व्यवस्था को दोबारा सुचारू करने का काम किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर