Explore

Search

September 23, 2026 11:01 am

कांग्रेस ने मनाया पर्यावरण दिवस

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया एवं कांग्रेस वाटिका में पौधारोपण किया गया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस वाटिका में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा फल दार पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि पौधे एवं पेड़ हमारे धरती के श्रृंगार हैं, हमें पेड़ लगाकर पर्यावरण को अनुकूल बनाना है। आज के दिन हम सभी को यह प्रेरणा लेनी होगी कि हम एक-एक पेड़ जहां जगह खाली देखे वहां पर लगाए ताकि पर्यावरण शुद्धि के लिए यह जरूरी है। पेड़ों के द्वारा शहर एवं गांव का पर्यावरण शुद्ध रहेगा। आज देश व प्रदेश में सबसे ज्यादा हरियाली एवं खुशहाली की आवश्यकता है। वह हमें पेड़ों से ही मिल सकती हैं, यह हमारी संस्कृति है कि हम वन जंगलों को सुरक्षित रखें ताकि जीव जंतु पशु भी सुरक्षित रहें। स्वस्थ रहने के लिए भी हमारे जीवन में पेड़ो की अति आवश्यककता है। कार्यक्रम में जिला सचिव दिनेश गुर्जर सेवादल शहर अध्यक्ष सना खान, रतनलाल गाडरी, चक्षु शर्मा, अनिल सेठी, कालूराम शर्मा, मोहम्मद, संजय राव, मोहम्मद फारुख नीलगर, सुनील आचार्य, गोटू अली, शिल्पन साहू, मोहन मेनारिया, कैलाश भूतड़ा, आशीष त्रिवेदी, जितेंद मीणा, हीरा उस्ताद आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
अहसान पठान महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर