

रावतभाटा। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भैंसरोडगढ़ के एक सब्जी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सामने से आ रहे ट्रेलर की टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार भैंसरोडगढ़ निवासी शांतिलाल माली शुक्रवार को अपनी पिकअप से मध्यप्रदेश के सिंगोली सब्जी खरीदने जा रहे था। टाकरदा से आगे सिंगोली बॉर्डर के समीप उनकी पिकअप की सामने से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शांतिलाल को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल सिंगोली अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि दुर्घटना मध्यप्रदेश क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मामले की जांच सिंगोली पुलिस द्वारा की जा रही है। ग्रामीण घनश्याम लबाना ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सिंगोली थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़