Explore

Search

June 28, 2026 2:09 am

पूर्व प्रधान शिव शंकर दाधीच रेवाड़ा पर सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप,प्रशासक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

राशमी। थाना क्षेत्र के रेवाड़ा गांव में पूर्व प्रधान शिव शंकर दाधीच के खिलाफ सरकारी रास्ते पर कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत प्रशासक रतनलाल पुत्र मांगीलाल जाट की रिपोर्ट पर शुक्रवार को पुलिस थाने में की गई।

थानाधिकारी रतन सिंह कितावत ने बताया कि रतनलाल जाट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनकी कृषि भूमि ग्राम रेवाड़ा में आराजी नंबर 1873/1209 पर स्थित है। यह भूमि उन्होंने 1 जुलाई 2025 और 11 अप्रैल 2026 को खरीदी थी। पूर्व प्रधान शिवशंकर दाधीच, जो उनके पड़ोसी हैं, ने ग्राम रेवाड़ा से करजिया जाने वाले सरकारी रास्ते (आराजी नंबर 1210) पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, दाधीच ने सरकारी रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने रतनलाल की कृषि भूमि आराजी नंबर 1873/1209 में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कपास की फसल बो दी है। आरोप है कि दाधीच ने रतनलाल की कृषि भूमि की मेड़ तोड़कर फसल को भी नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें लगभग 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है।

रतनलाल ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि शुक्रवार को जब उन्होंने दाधीच को इस बारे में टोका, तो वह आवेश में आ गए। दाधीच ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर खेत के अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। रतनलाल ने आरोप लगाया कि अगर पड़ोसी नहीं आते तो कोई अनहोनी घटना हो सकती थी। जाते-जाते दाधीच ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने प्रार्थी रतनलाल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर