Explore

Search

June 30, 2026 12:59 am

आमोलिया में 40 फीट गहरे कुएं में मृत मिला लेपर्ड

चित्तौड़गढ़। गंगरार उपखंड के अमोलिया गांव में पिछले दो दिनों से ग्रामीणों में डर का कारण बना लेपर्ड आखिरकार बीती रात को 40 फीट गहरे खुले कुएं में मृत मिला। अमोलिया गांव में एक 40 फीट गहरे खुले कुएं में गिरने से इस नर लेपर्ड की मौत हो गई।
पिछले दो दिनों से अमोलिया गांव में यह लेपर्ड लगातार मवेशियों पर हमले कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी डर था। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे। वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण समिति की टीमें लगातार इसकी ट्रैकिंग कर रही थीं। बीती रात को सूचना मिली कि शिकार के पीछे भागते समय, अंधेरे के कारण लेपर्ड सड़क किनारे बने एक गहरे खुले कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ से दो साल के इस मृत लेपर्ड के शव को कुएं से बाहर निकाला। लेपर्ड का शव का पोस्टमार्टम करवाकर सजीव का अंतिम संस्कार किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर