
चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी तथा चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी शामिल है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। मामले में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को प्रार्थी महेंन्द्र भील निवासी मिश्रो की पिपली थाना चन्देरिया ने उपस्थित थाना हो एक रिपोर्ट पेश की कि मेरी मोटर साइकिल 06 अगस्त 2026 को दोपहर 2.16 पीएम पर पुराना न्यायालय परिसर पार्किंग में खडी की थी। अज्ञात मुल्जिमानो द्वारा मेरी उक्त मोटरसाईकिल को पार्किंग से चोरी करके ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं वृताधिकारी बृजेशसिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त मुकेश पिता उदयलाल राव उम्र 38 साल निवासी बोरखेडी थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्यप्रदेश हाल खटीक मोहल्ला चित्तौडगढ़ को डिटेन किया जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उक्त मुकेश राव ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा चोरी की गई मोटरसाईकिल को शब्बीर खान पिता अब्दुल मजीद पठान निवासी कस्बा चौकी के पास चित्तौडगढ़ के मार्फत हनीफ खान को बेचना बताया। जिस पर उक्त शब्बीर खान को डिटेन कर पूछताछ चोरी की हुई मोटरसाईकिल बरामद की जाकर दोनो अभियुक्त को मुकेश राव तथा शब्बीर खान को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मुकेश राव द्वारा उक्त चोरी की घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाईकिल को भी प्रकरण हाजा में जप्त किया गया। मामले में गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गये। अभियुक्त हनीफ खान की
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़