Explore

Search

September 30, 2026 3:32 pm

कार से 3 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बेगूं ने कार्रवाई करते हुए 3 क्विंटल 38 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी किआ सेल्टोस कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ की के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी अशोक मीणा के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलि सिहं के सुपरविजन में बेगूं थाना पुलिस द्वारा सोमवार की रात्रि में मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 क्विंटल 38 किलो 260 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई किआ सेल्टोस कार जब्त कर अभियुक्त राकेश पुत्र ओमप्रकाश जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी मतवालों की ढाणी, बालासती थाना बिलाडा़ जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया हैं।
इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर