
निम्बाहेड़ा। श्री निम्बाहेड़ा नरेश मंदिर मंडल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री निम्बाहेड़ा नरेश बाबा खाटू श्याम जी के प्रस्तावित मंदिर का नींव पूजन कार्यक्रम 20 अगस्त को जेके सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मुख्य अतिथि एवं जेके सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी कमर्शियल हेड मनोज सोनी एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा के अतिथि मेंआयोजित हुआ। मंदिर की नींव पूजन का कार्यक्रम वसुंधरा विहार स्थित राईवाल कृषि फार्म, चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर रखा गया इस मंदिर के निर्माण हेतु राईवाल परिवार द्वारा 15 हजार फीट से अधिक भूमि मंदिर निर्माण के लिए भेंट की गई। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ के आचार्य अनिल शर्मा द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन संपन्न करवाई गई। वहीं मल्हारगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में अतिथियों एवं राइवाल परिवार के कर कमलो से नींव पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के उपस्थित रहे। मंदिर मंडल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने सभी धर्मप्रेमी एवं श्यामप्रेमी, नगर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरीकरण एवं श्रद्धालुओं के सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -