Explore

Search

August 12, 2026 11:40 pm

प्रशासन

खोकी बांध टूटा : खेतों में खड़ी फसलें आयी पानी की चपेट में, देर रात हुई घटना, किसानों का फूटा गुस्सा

चित्तौड़गढ़। रावतभाटा क्षेत्र के देवपुरा स्थित खोकी बांध के दो ब्लॉक अचानक टूटने से आसपास के खेतों में पहुंच गया। देर रात हुए इस हादसे के कारण देखते ही देखते 400 से 500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई और किसानों की लहलहाती फसलें पानी के चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद जल संसाधन विभाग बेगूं की कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। तेज बारिश के बीच खोकी बांध का टूटना प्रशासनिक उपेक्षा का नतीजा माना जा रहा है। चंबल नदी के उप-बेसिन क्षेत्र में स्थित इस बांध का निर्माण वर्ष 2007 में हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से बांध की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव नहीं किया गया था। जल संसाधन विभाग बेगूं को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे बांध समय के साथ कमजोर होता चला गया और आखिरकार बीती रात इसके दो ब्लॉक पानी के दवाब में बह गए। बांध टूटने से निकला पानी सीधे आसपास के खेतों में जा घुसा, जिससे 400 से 500 बीघा में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं और किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। हादसे के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों में जल संसाधन विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा है। आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने बांध टूटने के कारणों की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय कर सख्त कार्रवाई हो, प्रभावित कृषि भूमि का पारदर्शी तरीके से तत्काल सर्वे करवाकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, खोकी बांध की तुरंत मरम्मत की जाए और भविष्य की सुरक्षा के लिए स्थायी पुख्ता इंतजाम किए जाएं आदि की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर