Explore

Search

September 2, 2026 1:04 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिले की सात नगर निकायों में 1,178 उम्मीदवारों ने दाखिल किये 1279 नाम निर्देशन पत्र

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सातों नगर निकायों में वार्ड सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित रिटर्निग अधिकारी को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये । जिला सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27, 29 एवं 31 अगस्त तक कुल 1,279 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनमें 1,178 उम्मीदवार शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन 27 अगस्त को कुल 12 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें नगर पालिका बड़ीसादड़ी में 11 तथा नगर पालिका कपासन में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
द्वितीय चरण में 29 अगस्त को सातों नगर निकायों में 176 उम्मीदवारों द्वारा कुल 188 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 62, नगर पालिका बेगूं में 4, रावतभाटा में 6, नगर परिषद निम्बाहेड़ा में 10, बड़ीसादड़ी में 36, आकोला में 37 तथा कपासन में 33 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
31 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया में सर्वाधिक गतिविधि दर्ज की गई। इस दिन 990 उम्मीदवारों ने कुल 1,079 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 298, बेगूं में 100, रावतभाटा में 147, निम्बाहेड़ा में 214, बड़ीसादड़ी में 87, आकोला में 95 तथा कपासन में 138 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक नामांकन

तीनों दिनों में प्राप्त नामांकन पत्रों में नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक 360 नामांकन पत्र 299 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हैं। इसके बाद नगर परिषद निम्बाहेड़ा में 224 नामांकन पत्र 218 उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
इसी प्रकार नगर पालिका कपासन में 172 नामांकन पत्र 154 उम्मीदवारों, रावतभाटा में 153 नामांकन पत्र 151 उम्मीदवारों, बड़ीसादड़ी में 134 नामांकन पत्र 134 उम्मीदवारों, आकोला में 132 नामांकन पत्र 118 उम्मीदवारों तथा बेगूं में 104 नामांकन पत्र 104 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के तहत आगामी दिनों में नामांकन पत्रों की जांच, वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी करने, नाम वापसी, निर्विरोध निर्वाचन तथा अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की स्थिति निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार स्पष्ट होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले की सातों नगर निकायों के कुल 250 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रमानुसार संचालित की जा रही है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर