
बेगूं। नगर निकाय में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का महत्वपूर्ण चरण संपन्न हुआ। बेगूं रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया की मौजूदगी में नामांकन समीक्षा हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई जांच के दौरान कुल 104 नामांकनों में से 89 आवेदन वैध पाए गए, जबकि विभिन्न तकनीकी खामियों और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निरस्त किए गए 15 नामांकनों में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं जिसमें से कांग्रेस के 5 नामांकन , बीजेपी 4, निर्दलीय प्रत्याशी 5, एसडीपीआई 1 नामांकन खारिज हुए है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल
कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नामांकन जांच के बाद अब चुनावी मैदान में 89 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। नाम वापसी की नियत तिथि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। जिसके बाद बेगूं सीट का अंतिम और मुख्य चुनावी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -