Explore

Search

September 8, 2026 5:49 pm

बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन

चंदेरिया। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया इकाई द्वारा आयोजित रामकथा में वाराणसी के मानस रत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र के पौत्र प्रख्यात कथावाचक पंडित आशीष मिश्र के मुखारविंद से नौ दिवसीय श्री रामकथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। गत 5 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस श्री रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल की देखरेख में कलश यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर, माधव नगर सेक्टर-2 से प्रारंभ होकर माधव नगर सेक्टर-1 स्थित बैडमिंटन हॉल, कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ कलश यात्रा में सहभागिता की।
कथा स्थल पर श्री रामकथा का विधिवत वाचन किया जा रहा है। इस अवसर पर इकाई प्रमुख कांडपाल ने कहा कि श्री रामकथा केवल कथा श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में मर्यादा, संस्कार, सेवा, समर्पण एवं सदाचार को आत्मसात करने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस वर्ष आयोजित श्री रामकथा में भगवान हनुमान के चरित्र का विशेष रूप से वर्णन किया जा रहा है। प्रथम दिवस पंडित आशीष मिश्र ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी से हनुमान चरित्र के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, समर्पण, विनम्रता एवं प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा कथा परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्री रामकथा के प्रथम दिवस संस्थान के सैकड़ों अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं श्रमिकगण अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया शहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ श्रीराम नाम का स्मरण करते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल, वरिष्ठ गणमान्य नागरिक सत्यनारायण भट्ट, सत्यनारायण चेचानी, सुरेश पंचोली सहित संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर