
चित्तौड़गढ़। चेक अनादरण के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ की पीठासीन अधिकारी तमन्ना कुमारी ने अभियुक्त प्रवीण रेगर को दोषसिद्ध करते हुए दो लाख रुपये के अर्थदण्ड और एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। यह निर्णय 17 अगस्त 2026 को सुनाया गया। मामले में परिवादी आरिफ मोहम्मद शोरगर ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त प्रवीण रेगर ने व्यवसाय, घरेलू खर्च और कर्ज अदायगी के लिए उनसे एक लाख बीस हजार रुपये उधार लिए थे। भुगतान के लिए अभियुक्त ने यूको बैंक शाखा चित्तौड़गढ़ के चेक से एक लाख बीस हजार रुपये का चेक दिया था।
परिवादी के अनुसार, बैंक में पेश करने पर चेक अपर्याप्त राशि के कारण अनादरित हो गया। नोटिस के बाद भी अभियुक्त ने रकम अदा नहीं की, जिसके बाद अधिवक्ता रत्नेश कुमार जैन बोहरा, विशाल सिंह भाटी, मोनिका जैन और परिक्षित कल के माध्यम से न्यायालय में परिवाद पेश किया गया।
सुनवाई पूर्ण होने पर न्यायालय ने प्रवीण रेगर को चेक अनादरण के अपराध में दोषसिद्ध घोषित किया और दो लाख रुपये अर्थदण्ड तथा एक वर्ष के साधारण कारावास से दण्डित किया। अर्थदण्ड न देने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़