Explore

Search

November 15, 2026 5:41 am

प्रशासन

पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई जयंती

निंबाहेड़ा। आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को निंबाहेड़ा में माल गोदाम रोड़ स्थित नेहरू पार्क में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्रता के बाद भारत को आधुनिक, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की मजबूत आधारशिला रखी। विज्ञान, शिक्षा, औद्योगिक विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी विचारों और प्रयासों ने देश की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की। पंडित नेहरू का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे की भावना को समर्पित रहा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा भी इन्हीं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है। विविधताओं से परिपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोकर समानता, सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने का उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार कांग्रेसजनों को जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती केवल उनके स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प दिवस भी है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक एकजुटता और जनकल्याण की भावना को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, जिला कांग्रेस महासचिव मनोज पारख, कृषि उपज मंडी समिति क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष मंसूर अली बोहरा, प्रवक्ता आजाद गौरी, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, महासचिव जावेद खान, सचिव ब्रह्मलाल उपाध्याय, नगर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर हुसैन मंसूरी एवं लक्ष्मीनारायण चौहान, पार्षद प्रतिनिधि अमजद मेव, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट एवं बिहारीलाल सोलंकी, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, एडवोकेट सैयद साजिद अली, फरीद खान, बाबू खान मेव, दिलीप सोनी, वार्ड अध्यक्ष बंशीलाल कुमावत, रमेश सेन, चांदमल सोनावा, सुरेश मीणा, महावीर पालेचा, जफर अली उर्फ गुड्डू मामू मेव, मुस्तनसीर ताहेर कानोड़वाला, मोहसिन खान, कन्हैयालाल तेली, फिरोज खान, लखमीचंद बारेठ, सलीम गौरी, मांगीलाल बामनिया, हरिकिशन माली एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने चाचा नेहरू अमर रहें एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र निर्माण की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर