Explore

Search

November 16, 2026 5:45 am

प्रशासन

सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

15- नवंबर – रविवार

1 बिरसा मुंडा की आज 151वीं जयंती, पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे, 3 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा

2 जयशंकर बोले-गलवान झड़प के बाद बॉर्डर पर सैन्य तैनाती बढ़ी, 10 साल में सड़कें-टनल और एयरफील्ड बनाए; पहले बॉर्डर पर ध्यान नहीं दिया गया

3 ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे

4 लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव पर NCP-SP सहमत, सुप्रिया सुले बोलीं- हर राज्य में बराबर सीटें बढ़ेंगी तो समर्थन देंगे, महिला आरक्षण भी लागू हो

5 राहुल गांधी बोले- 2014 में विपक्ष सदमे में था, चुनाव में पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन होते थे, अब लोकतंत्र खत्म कर दिया

6 कॉकरोच पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, 10 राज्यों और क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त, कोऑर्डिनेशन कमेटियां भी बनाईं

7 NCP विलय की चर्चा के बीच अमित शाह पहुंच रहे पुणे, दो दिन तक रुकेंगे, महाराष्ट्र में हलचल तेज

8 ‘सुनेत्रा पवार और मेरे बीच NCP के विलय पर कोई चर्चा नहीं’, फडणवीस बोले- मीडिया में चल रही अटकलों पर लगना चाहिए विराम

9 छठ महापर्व- डूबते सूरज को अर्घ्य आज शाम, दिल्ली में 1400 घाट तैयार; 50+ लाख लोग देश-विदेश से बिहार लौटे

10 पंजाब-तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं, 2 महिलाओं समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे; गोल्डन टेंपल से माथा टेककर लौटते वक्त हादसा

11 एक दिन ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज बहाल, कंपनी ने कहा- साइबर अटैक नहीं, तकनीकी खराबी थी; आउटलुक-टीम्स और कोपायलट प्रभावित हुए थे

12 कर्नाटक में 7 साल बाद जिंदा मिली लापता महिला, पिता ने माना मर्डर हुआ; जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, उसी ने खोज निकाला ad

13 भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच, मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई; नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

14 पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी, यश का डेब्यू

15 IPL फाउंडर ललित मोदी अब ब्रिटिश नागरिक, सितंबर में नागरिकता मिली, 16 साल से लंदन में हैं; भारतीय नागरिकता 2025 में ही खत्म हो चुकी

16 ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की पहली बार एकसाथ मीटिंग, 80 साल बाद 3 सुपर पावर्स की बातचीत होगी, ईरान जंग पर फैसला संभव

17 सोना इस हफ्ते ₹5643 गिरकर ₹1.36 लाख पर आया, चांदी ₹4868 सस्ती हुई, ₹1.78 लाख प्रति किलो बिक रही

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर