
गंगरार। उपखण्ड क्षेत्र त्रेष्टा ग्राम पंचायत के रूप पुरा (माल का खेड़ा) के ग्रामवासियों ने पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का बहिष्कार किया हैं। इस गांव में ग्रामवासियों ने मतदान से दूरी बनाकर रखी। गांव के मुख्य मार्ग पर ग्रामवासी मतदान बहिष्कार को लेकर सूचना बैनर भी लगाएं। ग्रामीण लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह साड़ास थानाधिकारी मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीण लोगों को मतदान करने की अपील की जिस पर ग्रामीणों ने पंचायत से गांव की अत्यधिक दूरी होने को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए मतदान का खुलकर बहिष्कार किया। बड़ी तादाद में ग्रामीण गांव के मंदिर के समीप एकत्रित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में उनका गांव शादी ग्राम पंचायत में स्थित था। परिसीमन के बाद नई पंचायत के पुनर्गठन के दौरान गांव को नई ग्राम पंचायत त्रेष्टा में जोड़ दिया गया। उनके गांव से पंचायत की दूरी 16 से 18 किलोमीटर दूर है। 2 ग्राम पंचायत से होकर वो अपनी ग्राम पंचायत में पहुंच तक पहुंचते है, जबकि शादी ग्राम पंचायत उनके गांव से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गरीब आदमी है जिनके पास कोई साधन नहीं है वो लोग आखिरकार ग्राम पंचायत कैसे पहुंच पाएंगे। वही पंचायत से गांव की दूरी अत्यधिक ज्यादा होने से राशन की सामग्री प्राप्त करने हेतु भी ग्रामीण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया पर कोसी ने ध्यान नही दिया। ग्रामीणों ने गांव को पुनः शादी ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग की।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़