Explore

Search

August 31, 2026 9:21 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,नियम विरुद्ध संचालित छह लैब को कराया बंद

राजसमंद। जिला मुख्यालय पर रेडोन सोनोग्राफी लैब पर गर्भवती महिला की गलत रिपोर्ट देने के बाद मचे बवाल के बाद हरकत में आए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियम विरुद्ध संचालित 6 मेडिकल लैब को बंद करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरके हॉस्पिटल के नजदीक संचालित मेडिकल लैबों का औचक निरीक्षण किया और क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरके हॉस्पिटल के नजदीक संचालित मेडिकल लैब की जांच की जिसमें रजिस्ट्रेशन की कमी रिनुअल नहीं होना, सर्टिफिकेट नहीं होना, प्रोफेशनल कर्मचारियों नहीं होना आदि कमियां मिलने पर छह लैब को स्कॉलर लगा दिया है। जांच टीम ने मौके पर मिली कमियों का मौका पर्चा बनाते हुए आगामी आदेश तक लैब का संचालक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद संचारको में खलबली मच गई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर