जयपुर. राजस्थान में 9 नए जिले और 3 संभाग खत्म होने के बाद कई प्रभारी मंत्रियों का जिला भी बदल गया है. मंगलवार को राजस्थान सरकार की तरफ से इसको लेकर आदेश भी जारी कर किया हुआ. 9 नए जिले खत्म होने के बाद जिलों और उनके प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचन्द बैरवा, मदन दिलावर, मंजू बाघमार समेत कई मंत्रियों का जिला बदला गया है. वहीं, किरोड़ी लाल मीणा को उनके पुराने जिले का प्रभारी मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है।


नई लिस्ट के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को अजमेर के साथ ब्यावर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. पहले दिया कुमारी के पास अजमेर के साथ केकड़ी जिले का प्रभार था. वहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को भीलवाड़ा और राजसमंद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि पहले उनके पास चित्तौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी थी. गजेंद्र सिंह अब बीकानेर और जैसलमेर ज़िले के प्रभारी होंगे. कर्नल राज्यवर्धन सिंह रौठाड़ के पास सिर्फ एक जिला दौसा का प्रभार है. अब चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ के लिए सार्वजनिक निमार्ण विभाग, महिला एवं बाल विकास और बाल अधिकारिता विभाग की राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार को जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं. संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल के पास जयपुर जिले की जिम्मेदारी है, जबकि सुरेश सिंह रावत के पास भरतपुर और डीग का प्रभार है. वहीं, झाबर सिंह खर्रा के जिले में बदलाव करते हुए अब पाली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, पहले उनके पास पाली और ब्यावर जिले की जिम्मेदारी थी. हीरालाल नागर के पास पहले की तरह टोंक और बूंदी जिले का प्रभार बरकरार है. इसके अलावा, अविनाश गहलोत के पास चूरू और झुंझुनूं, सुमित गोदारा के पास गंगानगर और हनुमानगढ़, जोराराम कुमावत के पास बाड़मेर और बालोतरा, बाबूलाल खराड़ी के पास बांसवाड़ा और डूंगरपुर, हेमंत मीणा के पास उदयपुर और सलूम्बर जिले का प्रभार है.
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़