Explore

Search

August 31, 2026 9:21 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

माय सर्कल न्यूज की खबर का असर : अतिक्रमियों के मंसूबों पर प्रशासन ने पानी फेरा, मेडिकल कॉलेज के बाहर से हटाया अतिक्रमण

चित्तौड़गढ़। मेडिकल कॉलेज के बाहर खाली जमीन पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण करने के मंसूबों पर प्रशासन ने पानी फेर दिया हैं। आज सुबह माय ‘सर्कल न्यूज’ डिजिटल मीडिया पोर्टल पर “मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमण की तैयारियां, रात को डाली जा रही मिट्टी, गुमटियां रखना शुरू” शीर्षक के नाम से खबर प्रसारित की। खबर के बाद जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और अतिक्रमण पर कार्यवाही शुरू की।

तहसीलदार राहुल धाकड़ मय टीम के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी बुलाई गई। मेडिकल कॉलेज के बाहर डाली गई मिट्टी को जेसीबी से खाई में धकेला गया। वहां रखी गई गुमटियों को भी हटाने के कार्यवाही की गई। इस दौरान सदर थाना का पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। इधर डेयरी की जमीन पर की गई तारबन्दी भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मिट्टी डालने पर तोड़ दिया और और वहाँ तारबन्दी के लगाएं गए तार भी चोरी कर ले गए। डेयरी परिसर की जमीन से भी अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी में सामने आया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डेयरी की ओर से पुलिस में भी रिपोर्ट दी जा रही हैं। डेयरी की जमीन में अवैध बजरी का स्टॉक भी कर रखा हैं।

डेयरी की जमीन में बजरी का स्टॉक…
डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर