चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवलिया सेठ मंदिर का गत माह 29 दिसम्बर को खोला भंडार से अब तक चार चरणों में 17 करोड़ 29 लाख 94 हजार रुपए का चढ़ावा की गिनती हो सकी। श्री संवारा सेठ का भंडार खोलने के सात दिन बाद शुरू हुई नोटों की गिनती के चार चरण पूरे हो गए हैं। गुरुवार को पांचवें चरण की गिनती शुरू की जाएगी। पहले व दूसरे चरण में 7 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपए के नोटों की गिनती की गई। वहीं भंडार से निकली राशि की तीसरे चरण में 4 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपए की गिनती हुई। बुधवार को चौथे चरण में 4 करोड़ 85 लाख 15 हजार रुपए की गणना हो सकी। मन्दिर के दानपात्र से निकली शेष राशि की गिनती आज गुरुवार को भी की जा रही हैं। दानपात्र के अलावा मन्दिर मण्डल के भेंटकक्ष, ऑनलाईन और मनी ऑर्डर से आने वाले चढ़ावे की गणना होना बाकी हैं। वही दानपात्र और भेंटकक्ष से निकलने वाले सोना-चांदी की गणना होना बाकी हैं। आपको बता दे कि गत 29 दिसम्बर को श्री साँवलिया सेठ को राजभोग आरती के बाद दानपात्र खोला गया था। मन्दिर में 29 दिसम्बर से श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा बढ़ने से भंडार से निकले चढ़ावे को बोरों में भरकर मन्दिर के सिक्यूरिटी रूम में रखवा दिए। 29, 30 व 31 दिसम्बर और एक व दो जनवरी को मन्दिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते राशि की गिनती नही हो सकी। उसके बाद शनिवार और रविवार होने से भी चढ़ावे की राशि की काउंटिंग नही सकी। 6 जनवरी से दूसरे चरण की गिनती शुरू हुई जो अब भी जारी हैं। गत दिसम्बर में भंडार से 35 करोड़ रुपए से अधिक की राशि चढ़ावे में प्राप्त हुई थी जो अब तक का सर्वाधिक चढ़ावे का रिकॉर्ड हैं। वही ढ़ाई किलो सोना और सवा क्विंटल से अधिक चांदी समेत विदेशी मुद्राएं भी भंडार से प्राप्त हुई थी।
मन्दिर से निकली राशि की गिनित के दौरान मन्दिर मण्डल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, श्री लाल पाटीदार, संस्थापन अधिकारी लहरी लाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारी लाल गुर्जर एवं बेंक कर्मचारी ओर मन्दिर मण्डल कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़