Explore

Search

October 2, 2026 8:52 am

प्रशासन

बेगू में राजस्थान पेंशनर समाज को कार्यालय भवन का आवंटन

बेगूं। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बेगू को बेगू नगर पालिका द्वारा कार्यालय भवन का आवंटन शुक्रवार किया गया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बेगू के अध्यक्ष रामचंद्र पंचोली ने बताया लंबे समय से लंबित इस मांग को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्षा रंजना लाड और अधिशासी अधिकारी विष्णु कुमार यादव के द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर के पास भवन का आवंटन किया गया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बेगू ने कार्यालय भवन का आवंटन करने पर क्षेत्र विधायक डॉ सुरेश धाकड़ और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष रामचंद्र पंचोली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभू लाल शर्मा, मंत्री देवीलाल दसोरा, महामंत्री रमेश चंद्र कोहली, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित, विधि एवं पेंशनर्स कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह एवं रमेश व्यास गोपाल लाल व्यास मदनलाल रेगर,मकबूल अहमद, ओमप्रकाश रस्ताडिया, लाली सुनार आदि मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर