Explore

Search

June 29, 2026 7:18 pm

पीड़ित प्रतिकर की बैठक का हुआ आयोजन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेंन्द्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में शुक्रवार को पीड़ित प्रतिकर की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में 4 प्रकरणों पर विचार किया गया जिन प्रकरणों में 65 लाख रूपये प्रतिकर राशि दिए जाने की अनुशंसा की गई। बैठक में आलोक रंजन जिला कलेक्टर, अरूण जैन न्यायाधीश मोटरयान दर्घटना दावा अधिकरण, राकेश कुमार शर्मा न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सुधीर जोशी पुलिस अधीक्षक, सुनील कुमार गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतोष कुमार बैरवा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नरेन्द्र योगी सचिज जिला अभिभाषक संघ, मनोहर लाल दक लोक अभियोजक चित्तौड़गढ़ आदि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर