राजसमंद। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन अणुव्रत विश्वभारती सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में 377 नव नियुक्त कार्मिकों को अतिथियों द्वारा वेलकम किट वितरित किए गए। यह किट उनके कार्यक्षेत्र में आवश्यक मार्गदर्शन और संसाधनों के रूप में सहायक होगा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, समाजसेवी मानसिंह बारहठ, सहित अन्य कई लाभार्थी कार्मिक आदि मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए, बल्कि उन्हें राज्य के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया। यह आयोजन रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है, जो युवाओं को एक नई दिशा और उम्मीद देता है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़