Explore

Search

August 31, 2026 6:53 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राउमा विद्यालय ऐराल में पांचवीं तक स्वेटर वितरण कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐराल में वितरित स्वेटर किए।आलोक सिंह राठौड़ प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐराल ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा 1 से 5 तक के बालक-बालिकाओं को स्वामी विवेकानंद दिवस के उपलक्ष्य पर स्वेटर वितरण किए गए। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य द्वारा उपरणा धारण कराकर किया गया। इसी के साथ बच्चों तक स्वेटर पहुंचने में सहयोगकर्ता हेमेंद्र कुमार सोनी भी उपस्थित रहे। हेमेंद्र कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया गया कि सर्दी से बचाव के लिए इस भागवत कार्य के प्रणेता धर्मराज चौधरी अध्यापक ब्लॉक कपासन द्वारा संचालित ऊनी वस्त्र वितरण अभियान से 31 पात्र बालक-बालिकाओं के लिए दानदाताओं के माध्यम से स्वेटर व ऊनी टोपा उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शीत ऋतु के इस मौसम में बच्चों की विद्यालय तक पहुंच व ठहराव सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर समाज के जागरुक एवं शिक्षा को सम्बलन प्रदान करने वाले दानदाताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इसी के साथ विद्यालय में संचालित मध्यान भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। एराल उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन मे संचालित कक्षाएं एवं खेल मैदान निर्माण आदि का भी अवलोकन कर आवष्यक निर्देश प्रदानर किये। कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र कुमार सोनी एवं आभार शिक्षक सुनील पलोड द्वारा व्यक्त किया गया।
 इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण शक्ति सिंह राव, जगदीश धाकड़ तथा रमेष सेन आदि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर