Explore

Search

March 29, 2026 10:11 am

बेगूं में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अवैध होटल पर बड़ी कार्रवाई

बेगूं। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार को मांडना गांव के समीप चारागाह भूमि पर लंबे समय से संचालित हो रही अवैध निजी होटल पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। प्रशासन को लंबे समय से इस भूमि पर अवैध कब्जे और होटल संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाकर चारागाह भूमि को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का विरोध या बाधा उत्पन्न न हो। नायब तहसीलदार विष्णु यादव ने बताया कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर