Explore

Search

June 26, 2026 10:38 pm

साइबर शील्ड अभियान : साइबर फ्रॉड करने में उपयोग में ले रहे करीब 150 मोबाइल नंबर बन्द

चित्तौड़गढ़। जिले की साइबर सेल ने साइबर फ्रॉड में आरोपीयों द्वारा काम में लिए जा रहे मोबाइल नंबरों को बंद करवाया, जिसके तहत जिले के अलग अलग थानों में फ्रॉड में वाट्सअप में यूज किए 52 मोबाइल नंबर और फोन करके फ्रॉड किए 97 मोबाइल नंबरों को जिला साइबर सेल द्वारा बंद कराए गए है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले की साइबर सेल टीम द्वारा आम लोगों में साइबर क्राइम को रोकने व साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साइबर क्राइम से जुड़े मोबाइल नंबरों को बंद करवाया जा रहा है ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर शील्ड अभियान के तहत जिले की साइबर सेल द्वारा जिले के अलग अलग थाना सर्किल में हुए साइबर फ्रॉड में आरोपीयों द्वारा काम में लिए जा रहे मोबाइल नंबरों को बंद करवाया गया। जिसके तहत जिले के अलग अलग थानों में फ्रॉड में वाट्सअप में यूज किए 52 मोबाइल नंबर और फोन करके फ्रॉड किए 97 मोबाइल नंबरों को जिला साइबर सेल द्वारा बंद कराए गए है। जो सिलसिला लगातार जारी रहेगा तथा साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश, मनीष, कमलेश व श्रवण द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, थानों चौकी, हॉस्पिटल आदि स्थानों पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर लिखवाए गए है। आम लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल कर कंप्लेन दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पर तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर